क्रिकेट में युवराज का योगदान अतुलनीय है: कोहली

0

भारत के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को सीनियर बल्लेबाज युवराज सिंह की जमकर तारीफ की जो बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी के सेमीफाइनल के जरिए गुरुवार को अपना 300वां वनडे मैच खेलेंगे।

कोहली ने मैच से पूर्व कहा, ‘भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान अतुलनीय है। वह भारत के लिए मैच विनर रहे हैं और कई बड़े टूर्नामेंट तथा श्रृंखलायें जिताई हैं। इससे पता चलता है कि वह कितने प्रतिभाशाली हैं।

उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए 300 मैच खेलने का श्रेय उसी को मिल सकता है जो इतना प्रतिभावान हो। मैं उन्हें बधाई देता हूं।’ कोहली ने उम्मीद जताई कि सेमीफाइनल में वह कुछ खास प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि वह हमारे लिये आगे भी काफी खेलेंगे और मैच जिताएंगे।’

Previous articleजंग के लिए ऑर्डर देने वालों को बॉर्डर पर खड़ा कर दो, हाथ कांप जाएंगे-सलमान खान
Next articleआम आदमी पार्टी के नेता के स्क्रीनिंग प्लांट पर पड़ा छापा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here