खाना खाने के बाद न करें ये गलतियां

0

कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद ऐसी आदतोें के आदी होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। आप खाना चाहे जितना भी बढ़िया और पौष्टिक खाएं, लेकिन वह ठीक से शरीर को न लगे तो इसके शरीर को कोई फायदा नहीं होता। खाने के पौष्टिक तत्वों के साथ इसके तुरंत बाद की जाने वाली गलतियों से भी बचना जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत पर बुरा असर न पड़े, तो कुछ बुरी आदतों को छोडऩा अच्छा होगा। हम आपको बता रहे हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद किन चीजों को करने से बचना जरूरी है।

1. धूम्रपान करना
वैसे तो धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है ही, लेकिन फिर भी खाना खाने के तुरंत बाद इसे करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करने से आंतों और फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

2. तुरंत फल खाना
अगर खाने के साथ फल खाते हैं तो वह भोजन के साथ अमाशय में अटक जाता है और सही समय पर आंतों में नहीं पहुंच पाता। इस कारण सेहत बिगडऩे लगती है और पेट में भोजन दूषित हो जाता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि खाना खाने के कम-से-कम एक घंटे बाद या एक घंटे पहले फल खाएं। सबसे महत्वपूर्ण है कि सुबह खाली पेट फलों का सेवन करना चाहिए। इससे दिन की शुरुआत करने के लिए काफी ऊर्जा मिलती है।

3. चाय या कॉफी पीना
अधिक चाय पीने से भी सेहत पर असर पड़ता है और खाना खाने के बाद तो चाय बिल्कुल न पिएं, क्योंकि चाय की पत्तियों में एसिड़ की काफी मात्रा पाई जाती है। यह पदार्थ आहार में शामिल प्रोटीन को नुक्सान पहुंचाता है, जिसके कारण खाना पचाने में काफी परेशानी होती है। अगर आपको चाय पीनी ही है, तो खाना खाने के एक घंटे बाद पिएं।

4. नहाने जाना
खाना खाने के तुरंत बाद नहाने के लिए न जाएं। तुरंत नहाने से हाथों, पैरों और शरीर में खून का प्रवाह बढ़ जाएगा। इससे पेट के चारों तरफ खून की मात्रा कम हो जाएगी। इस वजह से डाइयजैस्टिव सिस्टम कमजोर हो जाएगा।

5. वॉक करना
वॉक करना सेहत के लिए लाभदायक है, लेकिन खाना खाने के बाद सीधे वॉक के लिए जाना गलत है। इससे अपच की परेशानी हो सकती है। हालांकि, खाना खाने के आधे घंटे बाद टहलना स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। वॉक करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद महज 20-30 मिनट वॉक करने से पेट में गड़बड़ नहीं रहती और न ही एसिड बनता है।

6. तुरंत सोने के लिए जाना
जो लोग खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं, उनका खाना ठीक तरीके से डाइजैस्ट नहीं हो पाता। इस कारण उन्हें गैस की समस्या पैदा होती है व आंतों में इन्फैक्शन हो जाता है।

Previous articleराशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 जुलाई 2017 का दिन
Next articleधन प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से करे शिव जी का अभिषेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here