खुशखबरी! स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन पर ब्याज दरें घटाईं

0

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आवास ऋण पर ब्याज दरों में एक चौथाई फीसदी तक की कटौती करने की घोषणा की है.

बैंक ने 30 लाख रुपये तक के किफायती आवास ऋण की ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है और अब यह 8.35 प्रतिशत हो गयी है. इसी तरह से 30 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण की ब्याज दरों में 0.10 प्रतिशत की कटौती की गयी है.

स्टेट बैंक ने पिछले महीने आधार दर में 0.15 प्रतिशत की कमी की थी और इसे 9.25 प्रतिशत से घटाकर 9.10 प्रतिशत कर दिया था.

Previous articleजानिए क्यों रात में पूजा से प्रसन्न होते हैं बजरंगबली
Next articleनए कलाकारों की मेहनत से चकित हूं : अमिताभ बच्चन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here