गर्मियों में अंडा खाना नुकसानदेह हो सकता है?

0

सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में खानपान का रंग-रूप और तासीर दोनों ही बदल जाती है. सर्दियों में हम गर्म तासीर की चीजें खाते हैं और गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडी तासीर की चीजें. ऐसे ही अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों में लोग अंडा खाना कम कर देते हैं या फिर बिलकुल ही बंद कर देते हैं.

पोषक तत्वों का खजाना है अंडा

अंडे में विटामिन ए, डी और अन्‍य पोषक तत्‍वों की भरमार होती है जो शरीर को हेल्‍दी बनाए रखते हैं. यह मात्र एक गलत धारणा है कि गर्मियों के दिनों में अंडों का सेवन नुकसान पहुंचाता है. अंडा, सम्‍पूर्ण भोजन होता है ठीक वैसे ही जैसे दूध. सच्‍चाई तो यह है कि अंडे के सेवन से शरीर को गर्मी से जूझने की शक्ति मिलती है और यह पाचन में भी आसान होता है.

एक दिन में कितने अंडे खाएं
गर्मियों के दिनों में दो अंडों का सेवन पर्याप्‍त होता है. इससे ज्‍यादा नहीं खाना चाहिए. जो लोग शारीरिक परिश्रम जैसे- जिम जाना, कसरत, कुश्‍ती या पहलवानी करते हैं वो 6 अंडे भी खा सकते हैं. लेकिन आप उतने ही खाएं जितना आपका पेट हजम कर पाएं.

Previous articleअगस्त में खुलेगा पेटीएम बैंक : पेटीएम सीईओ
Next articleशुभ कार्य में जाने से पहले करें ये उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here