गर्मियों में ठंडी चीजें बहुत पसंद होती है। गर्मियों में छाछ पीना लाभदायक होता है। इसे गर्मियों के लिए सबसे बेहतर पेय माना जाता है, इसे पीने से आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी और कई सारे फायदे भी मिलेंगे। गर्मी में ये आपको कई बिमारियों से बचाती है।
छाछ पीने के फायदे:
- छाछ नाश्ते के साथ तथा दिन के भोजन (लंच) के बाद नियमित रूप से पीनी चाहिए। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
- छाछ पीने से कब्ज ठीक होती है। छाछ में सेंधा नमक, भुना पिसा जीरा, पिसी काली मिर्च और पोदीना मिलाकर पीने से आंतो की सूजन ठीक हो जाती है।
- ऊल्टी आने या जी मचलाने पर छाछ में जायफल घिसकर इसके मिश्रण को पीने से लाभ मिलता है। छाछ में शहद मिलाकर नित्य पीने से पीलिया में लाभ होता है।
- त्वचा के लिए छाछ बेहद फायदेमंद चीज है, छाछ में आटा मिलाकर बनाए गए लेप को लगाने से त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं।
- गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसलिये ऐसे में आपको छाछ का सेवन करना चाहिये। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।






























































