गिराया जा रहा है राजेश खन्ना का बंगला

0

एक समय के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना के बहुचर्चित बंगले आशीर्वाद को उसके नए मालिक द्वारा गिराया जा रहा है. यह बंगला उपनगरीय बांद्रा के कार्टर रोड पर है और पिछले दो हफ्तों से बंगले को गिराने का काम चल रहा है.

राजेश खन्ना का साल 2012 में निधन हो जाने के बाद उनके परिवार ने यह बंगला ऑलकार्गो लाजिस्टिक्स के संस्थापक और अध्यक्ष शशि किरण शेट्टी को कथित रूप से 90 करोड़ रुपये में बेच दिया था.

सूत्रों ने कहा कि शेट्टी ने वहां चार मंजिला घर बनाने का फैसला किया है जहां वह अपने परिवार के साथ रहेंगे. राजेश खन्ना ने यह बंगला 1960 के दशक में एक अन्य लोकप्रिय अभिनेता राजेंद्र कुमार से खरीदा था.

Previous articleसैमसंग के आने वाले प्रीमियम स्मार्टफोन में मिलेगी 256GB की इंटरनल मेमोरी.!
Next articleरेल के विकास के लिये भरपूर सहायता दे रही है केन्द्र सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here