घंटों कंप्‍यूटर पर काम करते हो तो बरतें ये 10 सावधानियां

0

आज बड़ी संख्‍या में लोग अपना पूरा दिन कंप्‍यूटर के सामने बिताते हैं। जिससे उनकी आंखों पर और कमर की हड्डी पर ज्‍यादा प्रभाव प़ड़ता है। लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कई सर्वे में यह बात सामने आ चुकी है। हालांकि इस दौरान अगर थोड़ी सा रूटीन में बदलाव किया जाए तो काफी हद तक खुद को बचाया जा सकता है। ऐसे में आइए यहां पर पढ़ें कंप्‍यूटर पर का काम करते समय क्‍या सावधानी बरतनी चाहिए…

1.कंप्‍यूटर पर लिखने व पढ़ने वाला फॉन्‍ट थोड़ा बड़ा रखें। बड़े फॉन्‍ट साइज से आंखों को थोड़ी आराम मिलेगी।

2. कंप्यूटर पर लिखते व पढ़ते समय गहरे रंग के फॉन्‍ट और हल्के रंग के बैक ग्राउंड से आंखों को आराम मिलती है।

3.कंप्‍यूटर पर काम करते समय आंखे जल्‍दी झपकाएं। कई बार देर से झपकाने से आंखे सूख जाती हैं।

4. कंप्‍यूटर स्क्रीन में ब्राइटनेस न कम हो न ज्‍यादा हो। ब्राइटनेस की वजह से भी आंखों में प्रेशर व सरदर्द होता है। .

5. काम करते समय हर 20 सेकेंड बाद स्‍क्रीन से अलग कहीं और देखें। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

6. कंप्‍यूटर पर काम करते समय उस जगह पर लाइट होना जरूरी है। हालांकि रोशनी सीधी आंखों पर न पड़ने पाए।

7. कंप्‍यूटर पर काम करते समय बिल्‍कुल सीधे बैठना चाहिए। झुककर बैठने से कमर पर खास प्रभाव पड़ता है।

8.लगातार ज्‍यादा देर तक नहीं बैठना चाहिए। हर 30 मिनट बाद उठकर चलना जरूरी होता है।

9.चेयर पर बैठे-बैठे ही शरीर को थोड़ा सा एक्‍सरसाइज करा लेना चाहिए। इससे आराम मिलती है।

10. काम करते समय अपने गर्दन को थोड़ा इधर-उधर घुमा लेना चाहिए। जिससे पीठ पर प्रेशर नहीं पड़ता है।

Previous articleबाथरूम में अपने पार्टनर के साथ नहाने से होते हैं ये फायदे
Next articleनागपंचमी पर दूर करें कालसर्प दोष, दुखी एवं पीड़ित अवश्य करें ये उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here