घमौरियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये असरदार तरीके

0

गर्मी के मौसम में पसीना आना आम बात है। पसीने की वजह से बहुत-सी स्किन प्रॉब्लमस भी आनी शुरू हो जाती हैं। उनमें से एक है घमौरिया। घमौरिया में शरीर पर बारिक-बारिक दाने से होने लगते हैं। यह शरीर के कई हिस्सो में हो सकती हैं जैसे-बगल ,कंधों ,छाती आदि। इससे खुजली और हल्की चुबन भी होती है अगर अाप भी इन सब समस्याओं से परेशान है तो इन 5 तरीको से इससे राहत पा सकते हैं।

1. नीम 
नीम में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं इसलिए घमौरियां होने पर नीम की कुछ पत्तियों को उबाल लें और इस पानी से नहाएं। इससे स्किन इंफैक्शन से छुटकारा मिलेगा। नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर पेस्ट तैयार करें और फिर उसे घमौरियों पर लगाए। ऐसा करने से आप को ठंडक के साथ-साथ राहत भी मिलेगी।

2. फलों का रस
शरीर में पानी की कमी होन पर भी त्‍वचा के रोम छिद्र बंद होने लगते हैं, जिससे घमौरियां होने लगती है। इससे बचने के लिए पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। जूस,नींबू पानी,लस्सी और ग्लूकोज को अपनी डाइट में शामिल करें। बाजार के बने कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज रखें।

3. मुल्तानी मिट्टी 
मुल्तानी मिट्टी शरीर को ठंड़क पहुंचाने का काम करती है। मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे बॉडी पर लगाएं। यह घमौरियों से होने वाली जलन से राहत दिलाएगा। पैक सूखने के बाद ठंड़े पानी से नहा लें।

4. एलोवेरा जैल
एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह घमौरियों को ठीक करने के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसकी जैल निकाल कर शरीर पर लगाएं। घमौरियां ठीक हो जाएगी।

5. चंदन 
चंदन का लेप घमौरियों से छुटकारा पाने का बहुत अच्छा उपाय है। इस लेप से शरीर को ठंडक का एहसास होता है तो घमौरिया भी जल्दी ठीक हो जाता है।

Previous article‘हॉस्पिटल रिपोर्ट’ काे लेकर सवालाें के घेरे में केजरीवाल और सत्येंद्र जैन!
Next articleभारत ने आबादी के मामले में चीन को पछाड़ा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here