नवरात्रि में मां की पूजा के साथ-साथ उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई लोग व्रत करना पसंद करते हैं | लेकिन उपवास में कुछ खाना भी जरूरी है क्योंकि नहीं खाने से कमजोरी आने लगती है | उपवास में फलाहार भी बहुत जरूरी होता है | इसलिए आज हम आपके लिए फलाहारी कुट्टू चॉप्स की रेसिपी लेकर आए हैं |आइए जानते हैं इसके बारे में उसकी विधि के बारे में
सामग्री
- 300 ग्राम कुट्टू का आटा
- 300 ग्राम उबले आलू
- 1 बड़ा चम्मच काजू के टुकड़े
- 6,7 किशमिश
- 3 हरी मिर्च
- थोड़ा सा हरा धनिया
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- तलने के लिए देसी घी
विधि
- सबसे पहले कुट्टू के आटे में एक-चौथाई चम्मच नमक डालकर आटा गूंथ लें | आटा न तो सख्त हो और न ही ज्यादा नर्म हो |
- फिर उबले हुए आलू लेकर उन्हें अच्छी तरह से मसल लें |
- फिर इनमें काजू के टुकड़े, किशमिश, नमक, हरा धनिया, हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें |
- एक भारी कढ़ाही में घी को गर्म करें |
- आटे की लोई लेकर उसे थोड़ा फैला लें और उसमें आलू का मिश्रण भरकर साइड से बंद करते हुए हल्के हाथों से बाॅल का आकार दें |
- फिर एक कडाही में गर्म घी में धीमी आंच पर तलें |
- गर्म-गर्म निकाल कर इमली की चटनी या दही के साथ सर्व करें |






























































