घर पर बनायें दही की आइसक्रीम

0

गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम खाना किसे अच्छा नहीं लगता है | आप और हम अधिकतर बाहर की आइसक्रीम खाना चाहता पसंद करते हैं |लेकिन यह सभी जानते हैं कि बाजार की आइसक्रीम हमारे सेहत के लिए फायदेमंद साबित नहीं होती है | आज हम आपको एक ऐसी आइसक्रीम के बारे में बताएंगे जीसे सुन कर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे | आज हम आपको दही की आइसक्रीम के बारे में बताएंगे यह खाने में स्वादिष्ट होती है | तो आइए जानते हैं दही की आइसक्रीम के बारे में…..

सामग्री

  • 1/2 कपदही
  • 1/4 कप चीनी
  • 1/2 कप क्रीम
  • 2 बूंद वनीला एसेन्स
  • 10 काजू
  • 4 बिस्कुट

बनाने की विधि

  • एक बड़े कटोरे में दही लें और उसमें चीनी मिला लें और उसे चीनी घुलने तक फैटें |
  • फिर उसमें क्रीम और वनीला एसेन्स मिक्स करें और फिर फैट लें |
  • इसके बाद सारे कटे हुए ड्राय फ्रूट को भी उसमें मिला लें |
  • इसके बाद एक एयर टाइट कन्टेनर लें और उसमें बिस्कुट के टुकड़े ड़ालें और फिर उसमें मिश्रण को मिक्स करें |
  • फिर उस मिश्रण को फ्रिजर में जमने के लिए रख दें |
  • 5-6 घंटे बाद आपकी आइसक्रीम तैयार हो जाएगी |
  • आप चाहे तो इसमें फ्रूट भी मिला सकते है  |
Previous articleप्रदेश में पढ़ने से कोई नहीं है वंचित- लोक निर्माण मंत्री
Next articleअगर आप भी अकेलापन महसूस करते है तो अपनाए ये टिप्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here