घर में बची हुई ब्रेड से बनाएं ब्रेड दही वड़ा

0

अगर आप  ब्रेड के एक या दो दिन पुराने होने के बाद हम उसे फेंक दिया करते हैं। तो हम आपको बता दें कि आप इसे फेंकने के अलावा इसका इस्तेमाल कर ब्रेड दही वड़ा रेसिपी बना सकती हैं। ब्रेड दही वड़ा की डिश को बनाना काफी आसान होता है। आइए आपको बताते हैं कि ब्रेड दही वड़ा की इस डिश को किस तरीके से बनाया जाता है।

ब्रेड दही वड़ा के लिए सामग्री
• बची हुई ब्रेड
• दही – 1 कप
• हल्दी – चुटकी भर
• नमक स्वादानुसार
• पानी – 2 चम्मच
• जीरा – छोटा चम्मच
• हींग – चुटकी भर
• प्याज – 1
• करी पत्ते – 4 या 5
• तेल – 1 चम्मच
• बूंदी – एक चम्मच
• लाल मिर्च – ¼ चम्मच
• धनिया पत्ती
• चाट मसाला

ब्रेड दही वड़ा बनाने की विधि
1 ब्रेड दही वड़ा बनाने के लिए एक बाउल में सबसे पहले ब्रेड डाल लें और फिर ऊपर से दही, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर इसमें दो चम्मच पानी भी मिला लें।
2 अब एक पैन में जरा सा तेल डाल कर इसमें जीरा डाल लें। जीरे को अच्छी तरह से भुन जाने दें।
3 जब जीरा सही तरीके से भुन जाएं तो आप इसमें चुटकी भर हींग, अदरक और करी पत्ता डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
4 अब इसमें कटी हुई प्याज डालकर भून लें और फिर इसे कुछ देर तक पका लें।
5 इसके 5 मिनट बाद इसमें दही वाले ब्रेड का मिश्रण डाल दें और फिर हल्के आंच में पकाकर गैस को बंद कर लें।
6 अब इसमें दही, चाट मसाला, हरा धनिया पत्ती, बूंदी और लाल मिर्च पाउडर डालकर इसे सर्व करें। ब्रेड दही वड़ा बनकर तैयार है, आप इसका सेवन करें।

Previous articleअमेजन पर अब तक हुए नोकिया 6 के लिए 10 लाख रजिस्ट्रेशन
Next articleसंता रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here