घर में बुरी शक्तियों के प्रवेश को रोकता है नमक, करें ये उपाय

0
नमक का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि बुरी शक्तियों को दूर भगाने के लिए भी किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है की नमक में गजब की शक्ति होती है, जो आपके घर में पॉजीटिव एनर्जी लाने का काम करती है। और साथ ही आपके घर में सुख समृद्धि भी बढ़ाती है।
 
बुरी शक्तियों का नाश करता है नमक:
 घर का वास्तुदोष दूर करना चाहते है तो एक शीशे के कटोरे में नमक को भरकर अपने बाथरूम की दक्षिण दिशा की ओर रखे। ऐसा करने से आपकी सफलता के रास्ते में आ रही रूकावट दूर हो जाएगी।
 परिवार का कोई सदस्य लम्बे समय से बीमार चल रहा है तो ताम्बे के एक कटोरे में नमक भरकर उसके कमरे में रख दे,ऐसा करने से बीमार व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाता है।
 घर को बुरी शक्तियों के असर से बचाना चाहते है तो अपने घर के मुख्य द्वार पर एक लाल रंग के कपडे में डली वाला नमक बाँध कर लटका दे। ऐसा करने से आपके घर में कोई भी बुरी ताकत प्रवेश नहीं कर पायेगी।
 नहाने के पानी में एक चुटकी नमक डाल कर नहाने से मन में बुरे विचार उत्पन्न नहीं होते है और साथ ही कोई भी नेगेटिव एनर्जी आपको छू भी नहीं पाती है।
Previous articleलिंग विवाद चिंता की बात नहीं: दुती चंद
Next articleलड़कियों का पीछा करने से भी हो सकते है ये नुकसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here