घर में लगाएं ये पौधें, चमक जाएगी किस्मत

0

वास्तु के हिसाब से घर में सुख-समृद्धि लाने के कई उपाय है। कोई घर को वास्तु के हिसाब से बनवाता है तो कोई घर में पेड़-पौधें लाता है। पेड़-पौधें तो घर की शोभा बढ़ाते ही है लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधें होते हो जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि तो आती ही है वहीं धन का आगमन भा होता है:
1. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में अनार का पौधा लगाना चाहिए। अनार एक गुणकारी पौधा है। कहा जाता है कि इससे ग्रह दोष दूर हो जाते है व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
2. अधिकतर घर में गुड़हल का पौधा देखने को मिलता है। गुडहल के फूल तो भगवान को चढ़ते ही है। ये जितना खूबसूरत होता है, उतना ही लाभकारी भी होता है। कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से कानून संबंधी सभी काम पूरे हो जाते हैं।
3. घास तो हर घर के गार्डन में होती है। दूब को देवी का रूप माना गया है और इसकी पूजा से सुख-संपत्ति व संतान की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश की पूजा में दूब का होना अनिवार्य होता है।
4. भगवान शिव को बेल पत्र बहुत ही प्रिय है। कहा जाता है कि इस पर भगवान शिव का वास होता है। जहां यह पौधा होता है, वहां लक्ष्मी जी का वास होता है।

Previous articleजानिए क्या है गौमूत्र के फायदे!
Next articleअपने पुराने स्मार्टफोन को ऐसे बनाएं काम का

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here