चंडीगढ़,अमृतसर तथा आदमपुर एयरपोर्ट से सभी कमर्शियल उड़ाने रद्द

0

बुधवार को पाकिस्तानी जैट विमानों के राजौरी सैक्टर में घुसपैठ के बाद चंडीगढ़ ,अमृतसर तथा आदमपुर एयरपोर्ट से सभी कमर्शियल उड़ानें रद्द कर दी गई है। अमृतसर एयरपोर्ट में सभी उड़ानें रद्द करने के साथ ही 15 मिनट पहले उड़ान भरने वाली सभी उड़ानों को वापिस उतार दिया गया है। रन-वे और पार्किंग को भी खाली करवाया गया है।

चप्पे-चप्पे पर सेना तैनात है। पंजाब में बॉर्डर के साथ-साथ नाकों पर पुलिस के साथ आर्मी जवानों को भी तैनात कर दिया गया है।वहीं जब चंडीगढ़ इंयरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन अधिकारी दीपेश जोशी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि बार्डर एरिया के साथ लगते एयरपोर्ट से उड़ाने बंद की गई हैं। पर अभी तक चंडीगढ़ एयरपोर्ट को लेकर ऐसा कोई आदेश नहीं आया है।

इसके इलावा जम्मू श्रीनगर और लेह से भरी जाने वाली उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सी.आर.पी.एफ. के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस कार्रवाई का मुंह तोड़ जवाब देते हुए मंगलवार को भारतीय एयरफोर्स ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर जैश के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसमें 350 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी।

Previous articleहम लोग मोहब्बत की कहानी में मरे हैं
Next articlePAK आर्मी का दावा-भारत में घुसकर खाली जगहों पर गिराए बम, जताई अपनी ताकत