चीन की धमकी पर भारत का जवाब- ‘हमारे मामलों में न दें दखल’

0

अगले हफ्ते दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा को लेकर चीन के ऐतराज पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने पलटवार किया. उन्होंने आज कहा कि चीन को भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने से परहेज करना चाहिए. बता दें कि अगली 4 और 13 अप्रैल के बीच दलाई लामा अरुणाचल प्रदेश आने वाले हैं.

गृह राज्य मंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, “हम चीन के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं दे रहे और उसे हमारे मामलों में दखल नहीं देना चाहिए.” उन्होंने कहा कि लोगों की इच्छा पर ही दलाई लामा अरुणाचल आ रहे हैं.

चीन ने कल कहा था कि भारत की ओर से तिब्बत के निर्वासित नेता को अरुणाचल यात्रा की इजाजत देने से द्विपक्षीय संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ होगा.

एक महीने में चीन ने दूसरी बार भारत को चेतावनी दी है. चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दलाई लामा को अरुणाचल यात्रा के लिए इजाजत देने के भारत के फैसले से वह गंभीर रूप से चिंतित है.

गौरतलब है कि चीन अरुणाचल को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताकर उस पर दावा जताता रहा है.

Previous articleपाकिस्तान को अलग-थलग करने की भारत की नीति ‘निष्फल प्रयास’: मलीहा लोधी
Next articleअर्थव्यवस्था 2017 में 7.2 फीसदी की दर से बढऩे की उम्मीद : जेटली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here