चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली को मिला ये बड़ा तोहफा

0

विराट कोहली की कारों के कलेक्शन में एक और नई कार शामिल हो गई है. दरअसल जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को ऑडी परिवार में शामिल कर लिया है. ऑडी इंडिया के हेड राहिल अंसारी ने ऑडी Q7 कार विराट कोहली को गिफ्ट की है.

इस मौके पर ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने विराट को इस कार की चाबी सौंपी. राहिल ने कहा, ऑडी ब्रैंड स्पोर्टी, प्रोग्रेसिव और सोफिस्टिकेशन का प्रतीक है. और विराट में ये सारी खूबियां हैं और मैदान पर ही नहीं विराट कोहली निजी जिंदगी में भी ऐसे ही हैं.

विराट कोहली ने इस मौके पर कहा कि मैं हमेशा से ऑडी का लॉयल कस्टमर रहा हूं. ऑडी न केवल एक ब्रांड है बल्कि इसकी कारें अपने आप में संपूर्ण पैकेज होती हैं.

बता दें कि ऑडी Q7 की कीमत 72 लाख रुपये है और ये मॉडल 2015 में लॉन्च हुई थी. ऑडी क्यू 7 में 3.0 लीटर का टीडीआई इंजन दिया गया है. जो कार को 249 हॉर्सपावर की ताकत और 600 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है. कार महज 7.1 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. कार की अधिकत्म रफ्तार 234 किमी प्रति घंटे की है

Previous articleकहीं आप भी तो नहीं बदलती Try Room में कपड़े ?
Next articleSBI ग्राहकों को फिर लगेगा झटका, कैश निकालना होगा अब और भी महंगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here