चोटिल होने के लिए खिलाड़ी खुद ही जिम्मेदार होते हैं -रोजर फेडरर

0

स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का कहना है कि चोटिल होने के लिए खिलाड़ी खुद ही जिम्मेदार होते हैं। साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नमेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत सोमवार से हो रही है। रविवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए फेडरर ने यह बात कही। हाल ही में खिलाड़ियों की चोटों के मामले में टेनिस टूर्नमेंट के आयोजकों द्वारा कुछ प्रयास किए जाने की बात से फेडरर ने साफ इनकार कर दिया।

फेडरर ने कहा, ‘अंत में देखा जाए, तो चोटों के लिए कौन जिम्मेदार होता है? मुझे लगता है कि खिलाड़ी। मैंने अपने जीवन में हजारों मैच खेले हैं और मैं आश्वस्त हूं कि इस दौरान में काफी भाग्यशाली रहा।’ दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त फेडरर ने कहा, ‘कभी-कभी आपको समय निकालकर अपनी टीम से इस बारे में बात करनी चाहिए। जैसे अगले तीन माह कैसे काम करना है या अगले साल और अगले दिन के बारे में भी।’

फेडरर ने कहा, ‘हर चीज की पूरी योजना बनाना जरूरी है। मुझे लगता है कि अगर चोटिल होने से बचना है, तो इसकी जरूरत है।’ ऑस्ट्रेलिया ओपन के पहले दौर में फेडरर का सामना मंगलवार को स्लोवानिया के एलियाज बेदेने से होगा।

Previous articleरियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 11वें सीजन की विजेता बनीं शिल्पा शिंदे
Next articleग्रैजुएट के लिए निकली है इस विभाग में सरकारी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here