छत्तीसगढ़ :नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कोबरा कमांडो शहीद, एक अन्य घायल

0

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को सीआरपीएफ का एक कमांडो शहीद हो गया जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि सीआरपीएफ की नक्सल रोधी विशिष्ट इकाई कोबरा और माओवादियों के बीच किस्तराम थानाक्षेत्र के तहत आने वाले पलोडी गांव के पास एक जंगल में शाम करीब चार बजे मुठभेड़ हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलियों से घायल कोबरा के कमांडो कांस्टेबल कानाई माजी की तब मौत हो गई जब उन्हें एक हेलिकॉप्टर से राज्य की राजधानी रायपुर ले जाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि दूसरे जवान को वहां से निकाल लिया गया। दोनों कमांडो कोबरा की 208 वीं बटालियन में तैनात थे। सीआरपीएफ की कमांडो बटालियन फॉर रेज़ोल्यूट एक्शन (कोबरा) छत्तीसगढ़ में नक्सल रोधी अभियानों के लिए तैनात है।

Previous articleपारम्परिक बजट निर्माण प्रक्रिया से हटकर नवाचारी विचारों पर काम करें :मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ
Next articleराम मंदिर निर्माण की तारीख पर हो सकता है फैसला, ट्रस्ट की पहली अहम बैठक कल