जनता एग्जिट पोल की अपेक्षा वास्तविक नतीजों पर भरोसा करे-वेंकैया नायडू

0

उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि जनता एग्जिट पोल की अपेक्षा वास्तविक नतीजों पर भरोसा करे। नायडू ने एक बैठक में कहा कि उन्हें याद है कि उपराष्ट्रपति बनने से पहले चुनावों के दौरान वह प्रतिदिन 16 चुनावी सभाओं को संबोधित करते थे। उन्होंने कहा कि जनता से दूर होने पर अफसोस है लेकिन यह सम्मानजनक है। उन्होंने कहा, ‘मैं 70 वर्ष की उम्र में राजनीति छोड़कर समाजसेवा करना चाहता था।’

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने विरोधियों की आलोचना करने के दौरान कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नायडू ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करना लोकतंत्र का मजाक उड़ाना है। उन्होंने दोहराया कि वह लोकलुभावन योजनाओं के क्रियान्वयन के खिलाफ है।

Previous articleराहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा -चुनावों के दौरान पीएम के लिए किया काम
Next article20 मई 2019 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन