जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. केशवन इलाके में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 24 लोगों की मौत होने की खबर है जबकि 13 लोगों घायल बताए गए हैं. दुर्घटना में मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है.
हादसे में घायल यात्रियों को आप के अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. मौके पर पुलिस और बचाव दल की टीमें पहुंच गई हैं. बस किस वजह से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है.
मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हालांकि मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है.






























































