जम्मू-कश्मीर के सोपोर क्षेत्र में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को किया ढेर

0

पुलवामा आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू कर दिया है. शुक्रवार सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक आतंकी को ढेर कर दिया. ये एनकाउंटर गुरुवार से ही जारी है. बारामूला जिले के सोपोर के वारपोरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) शुरू किया. इस दौरान सुरक्षाबलों को गनशॉट्स सुनाई दिए, जिसके बाद से ही एनकाउंटर चल रहा है. बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकी छिपे हैं और सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर रहे हैं. इनमें से एक को मार गिराया गया है.

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक घाटी में करीब 60 आतंकी एक्टिव है, इसमें 35 पाकिस्तानी आतंकी हैं और 25 स्थानीय हैं। सुरक्षा बलों ने इस अभियान का नाम ऑपरेशन-60 रखा है। इससे पहले आतंकियों ने गुरुवार को शोपियां में सेना के कैंप के बाहर संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं जिसके तुरंत बाद के गेट पर तैनात संतरी ने फायरिंग की।

उल्लेखनीय है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने घाटी में गश्त बढ़ा दी है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। 18 फरवरी को सुरक्षाबलों ने पुलवामा हमले के साजिशकर्ता आतंकी कामरान उर्फ गाजी राशिद को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में मेजर समेत चार जवान भी शहीद हो गए थे।

Previous articleइस विभाग में निकली है सरकारी नौकरियां, मिलेगी 60000 सैलरी
Next articleराष्ट्रपति मून ने पुलवामा हमले पर संवेदना जताई, इसका आभारी हूं-पीएम मोदी