जम्मू कश्मीर में PAK ने किया सीजफायर उल्लंघन, गोलाबारी में 1 जवान शहीद

0

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के शनिवार शाम 4 बजकर 20 मिनट पर मोर्टारों और हल्के हथियारों से मेंधर सेक्टर में भारतीय सीमा चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया और इसी दौरान सिगनल मैन चंदन कुमार राय बुरी तरह घायल हो गया।

घायल जवान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले की साकलदिखा तहसील के नादेसार गांव का रहने वाला था और उसके परिवार में पिता सत्य प्रकाश हैं।

Previous articleभारत में एक ही पार्टी ऐसी है, जो किसी चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री बनने का मौका देती है-शाह
Next articleयुवा उद्घोष रैली : PM मोदी ने दुनिया में बढ़ाया भारत का गौरव-योगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here