मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी का कहना है कि वह अपने फैशन की एडवाइस अपनी बेटी जाह्नवी और खुशी से लेती हूं। वैसे श्रीदेवी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मॉम’ के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। प्रमोशन के दौरान एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से हुई बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या वो अपनी बेटी जाह्नवी की बॉलीवुड डेब्यू की वजह से नर्वस फील करती हैं? इस पर उनका कहना था, “ये हर मां के अंदर होती है। जब उसका बच्चा नया करियर शुरू करता है तो आप नर्वस भी होते हैं और एक्साइट भी। मैं भी कुछ ऐसा ही महसूस कर रही हूं।”
फैशन आइकॉन मानी जाने वाली श्रीदेवी से कई लोग आज भी इन्सपिरेशन लेना पसंद करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी बेटियां उनसे फैशन एडवाइस लेती है, तो उन्होंने बताया वो खुद अपनी बेटियों से फैशन एडवाइस लेती है। उन्होंने बताया, “जाह्न्वी और खुशी मुझे गाइड करती है। ये आज की जनरेशन है तो मुझे भी इनकी राय लेना पसंद है। वहीं, कई बार वो भी मेरी राय लेती है।”






























































