कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत जिला चिकित्सालय रतलाम में अनावश्यक रूप से लोगों का आगमन सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा आमजन से अपील भी की गई है कि अत्यावश्यक स्थिति में ही जिला चिकित्सालय में आवागमन करें, अनावश्यक रूप से लोग एकत्र न हो।



































































