सागर – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2017-18 में प्रगति की समीक्षा एवं दिसम्बर 2017 तक जिले को खुले से शौच मुक्त किए जाने हेतु रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही योजनांतर्गत प्राप्त राशि एवं व्यय पर चर्चा एवं अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया। बैठक में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से भुगतान किये गये शौचालय के शत-प्रतिशत जीओ टेग्ड फोटो अपलोड की विस्तृत समीक्षा की गई।
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की डीपीआर पर चर्चा एवं उसे अनुमोदन के लिए कलेक्टर के समक्ष रखा गया। बैठक में विकास आयुक्त द्वारा वीडियो कान्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों पर भी चर्चा की गई एवं उनके पालन की जानकारी दी गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री चन्द्रशेखर शुक्ला सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।






























































