बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने हाल ही में कंफ्रम किया है कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही रिलीज करेंगे। जी हां, जॉन अब्राहम की थ्रिलर फिल्म ‘अटैक’ अगले साल 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी। इससे पहले भी जॉन अपनी तीन फिल्में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज कर चुके हैं।
जॉन अब्राहम ने ट्वीटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है। ट्वीटर पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, मैं अपनी फिल्म अटैक की रिलीज डेट शेयर करते हुए बहुत खुश हूं। लक्षय राज आनंद की लिखी और निर्देशित ये फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।
इसके पहले जॉन फिल्म साल 2018 में ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी और इस साल भी उनकी ‘बाटला हाउस’ इस दिन ही रिलीज हुई थी और अब अगले साल ‘अटैक’ भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही रिलीज हो होगी। जॉन की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगी।




























































