झारखंड से नक्सलवाद खत्म होगाः राजनाथ सिंह

0

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड की राजधानी में कहा कि देश से नक्सलवाद का खात्मा शीघ्र होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं सबसे पहले झारखंरड को इससे मुक्ति मिले। रांची-खूंटी पथ पर सोमवार सुबह झारखंड जैगुआर के प्रशासनिक भवन एवं अतिथि शाला समेत अनेक भवनों का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सलवाद गरीब और आदिवासी विरोधी हैं क्योंकि इसके चलते उनका समुचित विकास नहीं हो पाता है ।

उन्होंने कहा कि देश से जल्द ही नक्सलवाद का खात्मा होगा और उनकी इच्छा है कि सबसे पहले झारखंड को इससे मुक्ति मिले। राजनाथ सिंह ने यहां झारखंड पुलिस की कर्मठता की प्रशंसा करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई को उदाहरणीय बताया। उन्होंने कार्यक्रम में झारखंड पुलिस के महानिदेशक डी.के पांडेय और मुख्यमंत्री रघुवर दास के राज्य के अनेक क्षेत्रों से नक्सलवाद खत्म कर दिये जाने के दावे की सराहना की। साथ ही आशा व्यक्त की कि शीघ्र समस्त झारखंड राज्य इससे मुक्त होगा।

गृहमंत्री ने नक्सलियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब उनके दिन गिने-चुने हैं। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य करने की बात दोहरायी और इस दिशा में झारखंड सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

Previous articleवैष्‍णोदेवी यात्रा के लिए उमड़े श्रृद्धालु, टूटा तीन साल का रिकॉर्ड
Next articleहीना रब्बानी खार बोलीं- जंग के जरिए कश्मीर नहीं जीत सकता पाकिस्तान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here