ट्यूबलाइट में केमियो के लिए बस एक कॉल पर मान गए थे शाहरुख: सलमान खान

0

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख़ खान भी कुछ देर के लिए नज़र आने वाले हैं और आपको जानकार हैरानी होगी कि इस ऑफर के लिए जब सलमान ने किंग खान को फोन किया तो उन्होंने बिना पूरा वाक्य सुने ही हां कर दी थी।

मुंबई में सोमवार को हुए एक कार्यक्रम में सलमान खान ने इस बात का ख़ुलासा किया। सलमान ने बताया कि इस फिल्म में शाहरुख़ खान को लेने का आइडिया निर्देशक कबीर खान का था। “जब वह मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट सुना रहे थे तब एक जगह उन्होंने ये जिक्र किया कि इस रोल के लिए अगर शाहरुख़ खान को कहा जाय तो कैसा हो।” सलमान ने बताया कि जैसे ही कबीर ने उनसे ये बात कही उन्होंने तुरंत किंग खान को फोन लगाया और सिर्फ इतना ही कहा कि एक छोटा सा… शाहरुख़ ने बात पूरी ही नहीं होने दी और कहा कि हां वो फिल्म में वो रोल करेंगे। उन्होंने मुझे वाक्य पूरा बोलने भी नहीं दिया। बस तुरंत कहा – ” हां हां हो गया “.

फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख़ के किरदार की एक सेकेंड की एक झलक ट्रेलर में रखी गई है लेकिन बाकी चीजों को रिवील नहीं किया गया है क्योंकि इसे सरप्राइज़ एलिमेंट माना जा रहा है। ट्यूबलाइट 23 जून को आएगी।

Previous articleअमेरिका में ट्रंप के साथ वर्क वीजा पर भी बात कर सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Next articleमोटापा कम करना हो तो इस सब्जी का सेवन करना ना भूलें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here