डीसी कॉमिक्स के राइटर मार्टिन पास्को का 65 साल की उम्र में निधन

0

टेलीविजन शोज और काॅमिक्स राइटर मार्टिन पास्को का 10 मई को निधन निधन हो गया। मार्टिन ने 65 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर डीसी प्रकाशक पॉल लेविट्ज ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर दी।

पॉल ने लिखा- ‘उनके काम में अजीब चीजों को आपने पढ़ा, उनके काम को श्रेय दिया गया हो या नहीं, या फिर कॉमिक्स, कॉर्टून, टीवी शोज, यहां तक कि एक थीम पार्क इवेंट को भी उन्होंने बेहतर बनाया।

उन्होंने इसे बेहतर बनाने के दौरान आने वाली कठिनाइयों के बारे में लगातार शिकायत की और ऐसा करना भी चाहिए। मार्टिन क्रिएटिविटी के जादू से किसी भी चीज को विशेष बना देते थे। वो असल में जीनियस थे।’

काम की बात करें तो पास्को ने साल 1972 में काॅमिक का प्रकाशन शुरु किया था। वह 1973 में डीसी कॉमिक के साथ जुड़े। पहली सुपरमैन कहानी जिस पर उन्होंने काम किया, वह 1974 में प्रकाशित हुई थी।पास्को ने ‘जस्टिस लीग ऑफ अमेरिका’, ‘सागा ऑफ द स्वैम्प थिंग’ और ‘वंडर वूमन’ के लिए काम किया। कॉमिक्स के अलावा पास्को ने ‘बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज’ के राइटर और स्टोरी एडिटर के तौर पर टेलीविजन के लिए भी काम किया।

Previous articleनिर्मला सीतारमण का ऐलान- बिना गारंटी MSME को देंगे 3 लाख करोड़ का लोन
Next articleसिंगापुर में 673 विदेशी श्रमिक कोरोना वायरस से संक्रमित