डेविस कप में चोट और उलटफेर से बाल-बाल बचे नोवाक जोकोविच

0

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच डेविस कप में उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं। डेविस कप के पहले मैच में जोकोविच अपने दाहिने कंधे को चोटिल करने से भी बच गए। हालांकि, जोकोविच ने इन मुश्किलों से पार पाते हुए रूस के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप मुकाबले में सर्बिया को 2-0 से बढ़त दिला दी है।

जोकोविच को रूस के दानिल मेदवेदेव के खिलाफ पहले सेट में ही अपने कंधे का इलाज कराना पड़ा। मैच के बाद जोकोविच ने कहा कि वह कंधे में दर्द के कारण कुछ प्वॉइंट्स हासिल नहीं कर सके। उन्होंने अपनी जीत पर संतोष जताया।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे ही दौर से बाहर हो गए 12 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच ने दानिल मेदवेदेव को 3-6, 6-4, 6-1 से हराया।

इससे पहले दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर ट्रोइकी ने 52वीं रैंकिंग वाले कारेन काचानोव को 6-4, 6-7, 6-3, 1-6, 7-6 से हराकर सर्बिया को जीत के साथ शुरूआत दिलाई थी। जोकोविच की जीत के साथ सर्बिया की टीम 2-0 से आगे हो गई।

इस मुकाबले के विजेता का सामना क्वार्टर फाइनल में पांच बार के चैंपियन स्पेन या क्रोएशिया से होगा। स्पेन टीम में 14 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रफेल नडाल नहीं हैं जो आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल तक पहुंचे थे।

Previous articleSCAM : देश को मोदी और शाह से बचाना है- सीएम अखिलेश
Next articleएक से मां-परेशान है और दूसरे से बाप. ये क्या यूपी का भला करेंगे?-अमित शाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here