डैड बनेंगे सलमान, करेंगे रैमो के साथ डांस

0

मशहूर कॉरियोग्राफर और फिल्ममेकर रैमो डीसुज़ा इस बार भाईजान सलमान के साथ अपनी एक नई डांस फिल्म लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे सक्रीन पर सलमान के साथ डांस करते नजर आएंगे। फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं।

इस फिल्म में सलमान एक 9 साल की बच्ची के पिता बने हैं। इसमें सलमान सिंगल पिता की भूमिका में हैं, जिसकी पत्नी का देहांत हो चुका है। फिल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित है, जिसमें नया मोड़ तब आता है जब बच्ची को एक डांसिंग कॉम्पिटिशन में भाग लेना होता है।

उसके बाद उसके पिता उसकी इच्छाएं पूरी करने के लिए बच्ची को डांस कॉम्पिटिशन के लिए तैयार करता है। इसमें बच्ची की डांस टीचर की भूमिका जैकलीन फर्नांडिस ने निभाई है। फिल्म का नाम अभी तक ‘डांसिंग डैड’ ही है, पर रिलीज के पहले इसक नाम बदला भी जा सकता है।

Previous articleभारत है वर्ल्ड कप में जीत का दावेदार: गांगुली
Next articleडोकलाम से नहीं हटेंगे पीछे, अपनी जमीन का एक ईंच हिस्सा भी खोना बर्दाश्त नही-चीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here