डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम | जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने  दीपावली  पर प्रदेश के नागरिकों  को हार्दिक  बधाई  और शुभकामनाएँ दी हैं। डॉ. मिश्र ने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है।

जनसम्पर्क मंत्री ने कामना की है कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में  सुख-समृद्धि लाए  और हर नागरिक   स्वस्थ एवं आनंदित  रहे, आर्थिक प्रगति के  साथ-साथ मन प्रफुल्लित रहे। डॉ. मिश्र  ने  आशा जताई है कि  यह पर्व आपसी सद्भाव और  प्रेम के वातावरण में मनाया जाएगा।

Previous articleदीपावली पर नया घर मिले, इससे बेहत्तर और क्या हो सकता है – श्री राकेश सिंह
Next articleकलेक्टर श्री अभिषेक सिंह परिवार सहित वृद्धाश्रम पहुचें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here