तमिलनाडु: रजनीकांत का रंग भगवा हुआ तो साथ मंजूर नहीं-कमल हासन

0

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दो बड़े कलाकार कमल हासन और रजनीकांत राजनीति में कदम रखने वाले हैं। कमल हासन ने कहा कि अगर रजनीकांत की राजनीति का रंग भगवा हुआ तो गठबंधन मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा है कि रजनीकांत की राजनीति में भगवा रंग दिखता है और मेरी राजनीति का रंग भगवा नहीं है। अगर यह रंग नहीं बदलता है तो मैं उनके साथ गठबंधन की संभावना नहीं देखता हूं।

अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए कमल हासन ने कहा, ‘मैं रजनीकांत का दोस्त हूं. हमारे इरादे शायद एक जैसे हैं, लेकिन दोस्ती और राजनीति दो अलग चीज़ें हैं। मुझे नहीं लगता कि हम एक-दूसरे के साथ फिलहाल काम कर पाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘रजनी की राजनीति में भगवे की झलक मिलती है। मुझे उम्मीद है कि हकीकत ऐसी न हो और अगर ऐसा होता है तो मुझे नहीं लगता कि कोई गठबंधन हो पाएगा।’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद रजनीकांत और कमल हासन की राजनीति में एंट्री तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव का दौर है। दोनों कलाकारों ने राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। दोनों ही तमिलनाडु में होने वाले चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़े करेंगे। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी पार्टियों के नामों की घोषणा नहीं की है। हासन अपनी पार्टी के नाम की घोषणा करने वाले हैं और 21 फरवरी से वह राज्य का दौरा शुरू करेंगे। बता दें कि रजनीकांत ने पिछले साल 31 दिसंबर को राजनीति में कदम रखने की घोषणा की थी।

Previous articleवेलेंटाइन धमाका : Vivo के स्मार्टफोन्स पर ₹6 हजार तक की छूट
Next articleपुर्तगाल ने स्पेन को हराकर पहली बार जीता फुटसाल यूरो कप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here