ताले का यह टोटका खोल देगा आपकी किस्मत का ताला

0

ई-पत्रकार-कई बार बहुत प्रयास करने के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होती है, किसी काम में किस्मत आपका साथ ही नहीं देती है तो समझ लें कि आपकी किस्मत के दरवाजे बंद हैं। आपको बता दें कि किस्मत के बंद दरवाजे को खोलने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपनी बंद किस्मत को खोल सकते हैं।

इनमें से एक उपाय इस प्रकार है….

सबसे पहले एक स्टील का ताला खरीदें, खरीदते वक्त ताला बंद होना चाहिए। इसे खोलें नहीं और बंद ताले को सोते वक्त अपने पास रख लें। दूसरे दिन सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ताले को किसी मंदिर में ले जाकर इसकी पूजा करें। इसके बाद आप वापस घर आ जाएं।

इस ताले को किसी ऐसी जगह पर रखें जहां सभी घरवालों का आना-जाना रहता हो। आप अपने इस प्रयोग के बारे में किसी को भी न बताएं और उस दिन का इंतजार करें जब कोई बिना कहे आपके ताले को खोल दे। जिस दिन कोई बिना कहे इस ताले को खोल देगा, उसी दिन से आपकी किस्मत खुल जाएगी।

Previous articleअगर आप जा रहे हैं प्रपोज करने, तो पहले ध्यान रखें ये बातें
Next articleप्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का नहीं बनता कोई बिल:वायुसेना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here