तुगलकी फरमान से भी बड़ा है यह फरमान, सबको हो रही परेशानी: गुलाम नबी आजाद

0

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नब़ी आजाद ने आजतक से खास बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 500-1000 के नोट बंद करने के ऐलान को तुगलकी फरमान कहना बहुत छोटा होगा, तुगलक बहुत छोटा आदमी था, यह तो उससे भी बड़ा फरमान है.

आज़ाद बोले कि ये सर्जिकल स्ट्राइक ब्लैक मनी पर है या सर्जिकल स्ट्राइक आम आदमी को मारने के लिए है ? यह फैसला किसको दुखी: करने के लिए है या किसको खुश करने के लिए.

उन्होनें कहा कि हम काले धन के खिलाफ है लेकिन 500 और 1000 के नोट बंद करके चालू क्यों करें और 2000 का नोट क्यों लाए ? क्या कम जगह में ज्यादा आए इस वजह से यह फैसला लिया है.

केन्द्र सरकार ने जिस तरह से यह कदम उठाया है, उससे जनता, किसान सभी लोग परेशान हो रहे है. सांसद तक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, किसी के पास सामान खरीदने के पैसे नहीं, मेरे कई जानने वालो को शादियां कैंसिल करनी पड़ गई है.

Previous article2000 के नोट से बढ़ेगा भ्रष्टाचार-केजरीवाल
Next articleसुपरस्टार की छवि के कारण बहुत कम विकल्प मिलते हैं: शाहरूख खान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here