तोते ने खोली अपने मालिक की पोल

0

सउदी अरब के कुवैत से सामने आया है एक हैरान कर देने वाला मामला। एक तोते ने अपने मालिक के अफेयर का खुलासा उसकी पत्नी के सामने कर दिया। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक कुवैत में एक तोते की नकल उतारने की काबिलियत उसके मालिक को भारी पड़ गई। यह शख्स अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी नौकरानी के साथ रंग#रेलियां मनाता था।

इस दौरान ढेर सारी रोमांटिक बातें भी होती थीं जो वहां बैठा तोता सुनता रहता था। महिला को पहले से ही अपने पति और नौकरानी पर शक था, लेकिन जब एक दिन तोते ने महिला के सामने ही मालिक और नौकरानी की प्यार भरी बातें दुहराईं तो महिला का शक यकीन में बदल गया। इसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि पति का अपराध साबित नहीं हो सका।

महिला ने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया और पुलिस को बताया कि एक दिन जब वह ऑफिस से जल्दी घर आई तो उसका पति घबरा गया था। लेकिन पुलिस ने तोते के बयान को सबूत मानने से इनकार कर दिया।

पुलिस का कहना था कि कोर्ट में यह साबित नहीं किया जा सकता कि तोते ने सच में यह सब उसके पति के मुंह से ही सुना है, किसी टीवी या रेडियो से नहीं। इसके चलते उसे भरोसेमंद सबूत नहीं माना जा सकता और इस तरह यह शख्स जेल जाने से बच गया।

Previous articleबिना टिकट वाले होशियार – जोक
Next articleइन बातों का अगर रखेंगे ध्यान तो पाएंगे अपार सुख और समृद्धि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here