… तो इसलिए कुछ लोग पहले प्यार को दोबारा अपना लेते हैं

0

कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि लोग पहले प्यार को छोड़कर जाते तो हैं लेकिन एक समय के बाद दोबारा लौट आते हैं। आपमें से कुछ लोग यह कह सकते हैं कि पहले प्यार को भुला पाना मुश्किल होता है और इस वजह से वह दोबारा लौट आते हैं लेकिन क्या सिर्फ यही एक वजह होती है?

यह भी हो सकती हैं वजहें…

1. कुछ लोग एक्स के पास इसलिए लौट आते हैं क्योंकि उन्हें कहीं किसी से पता चलता है कि वह बिल्कुल अकेला है। कुछ लोग सिर्फ साथ देने के लिए लौट आते हैं।

2. कुछ लोगों में जलन की भावना इतनी प्रभावी होती है कि वह अपने से जुड़े किसी भी शख्स को किसी और के साथ देखना पसंद नहीं करते। ऐसे में वह अपने एक्स को भी किसी के साथ नहीं देख पाते।

3. कई बार कुछ लोगों को नया साथी नहीं मिलता और अकेलापन उन्हें परेशान करने लग जाता है। ऐसे में वह पहले वाले रिश्ते में ही साथ खोजने लगते हैं।

4. कुछ लोग पैसे और सुख-सुविधाओं को खोना नहीं चाहते और अगर एक्स अमीर है तो उसके पास लौट आने की यह एक बड़ी वजह हो सकती है।

5. कुछ लोग एक्स के आकर्षण से कभी बाहर ही नहीं निकल पाते हैं। उसके पास लौट आने की यह एक बड़ी वजह होती है।

Previous articleनोटबंदी के बाद बजट बनाना मुश्किल काम : एसोचैम
Next articleफिल्में बनाना बंद करूंगा, धोखेबाज हैं प्रदर्शक-राकेश रोशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here