त्रिपाठी ने राजनाथ से की बात, ममता के रवैये पर जताई हैरानी

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों के बाद राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की। सूत्रों ने बताया कि त्रिपाठी ने गृहमंत्री से बात कर उन्हें बताया कि ममता का रवैया और भाषा शैली हैरान करने वाली है। कोलकाता में राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कल मुख्यमंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा और उनके रवैये पर राज्यपाल आश्चर्यचकित है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच बातचीत सामान्यत: गोपनीय होती है और किसी से भी इसका खुलासा किए जाने की उम्मीद नहीं होती।

‘राज्यपाल की निंदा करते हुए लगाया आरोप’ 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल संवैधानिक पद से बंधे रहने के कारण राज्य के मामलों में मूक दर्शक नहीं बने रह सकते है। मीडिया रिपोर्टो के अनुसार ममता ने कल राज्यपाल की निंदा करते हुए आरोप लगाया था कि राज्यपाल ने उन्हें धमकी दी हैं। उन्होंने कहा था कि राज्यपाल संवैधानिक पद पर होने के बावजूद भाजपा के पक्ष में बोल रहे है। मैंने उनसे कह दिया है कि वह इस तरह से बात नहीं कर सकते है।   मुख्यमंत्री के इन आरोपों के कुछ ही देर बाद राजभवन से यह बयान जारी हुआ।

Previous articleमानसून में ऐसे करें अपने बालों और त्वचा की देखभाल
Next articleमित्र नेतन्याहू’ को मोदी ने दिया केरल का ये अनोखा तोहफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here