दाऊद की निशानदेही पर आईएसआईएस के रासायनिक ठिकानों पर हमला

0

आईएसआईएस के खिलाफ लड़ रहे अमेरिकी नेतृत्व वाले गंठबंधन ने एक कुख्यात उग्रवादी से मिली सूचना के आधार पर इस्लामिक स्टेट के रासायनिक हथियार ठिकानों पर पहली बार हवाई हमला किया. इस हमले में आईएस को बड़ा नुकसान होने की खबर है.

पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने बताया कि हाल ही में पकड़ में आए कुख्यात आतंकी सुलेमान दाऊद अल बक्कर उर्फ अबु दाऊद से आईएस के रासायनिक हथियारों के गुप्त ठिकानों की अहम जानकारी मिली थी. उसी सूचना के आधार पर आईएस के ठिकानों पर सफल हमला किया गया और वहां बम गिराए गए.

सुलेमान दाऊद अल बक्कर को आईएसआईएस के लिए काम करने वाला रसायनिक हथियारों का विशेषज्ञ माना जाता है. उसी की निशानदेही पर इस अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस हमले को अंजाम दिया. जिसमें आईएस के ठिकाने तबाह हो गए.

कुक ने बताया कि विशेष अमेरिकी फौज ने दाऊद को फरवरी में पकड़ा था और उसका पकड़ा जाना सीरिया और इराक में आईएस के खिलाफ लड़ाई में एक बड़े वरदान की तरह है. उन्होंने यह भी कहा कि उसके पकड़ में आने से तत्काल नतीजे मिले हैं. पूछताछ के बाद उसे इराकी सुरक्षा बलों की हिरासत में भेज दिया गया है.

पेंटागन ने दाऊद को आईएसआईएल के रासायनिक और पारंपरिक हथियारों के प्रमुख निर्माता के तौर पर लिया है. कुक के मुताबिक उसके पकड़े जाने से युद्धक्षेत्र में आईएसआईएल का एक प्रमुख नेता कम हो गया. पूछताछ के दौरान उसने सुरक्षा बलों को आईएसआईएस की रासायनिक हथियार क्षमताओं के बारे में बहुत सी अहम जानकारी दी है.

Previous articleपेट की अतिरिक्त चर्बी दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय
Next articleपूजा में हर फूल का है अपना अलग महत्व, ऐसे करें इस्तेमाल तो बरसेगी प्रभु की कृपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here