दिल्ली के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचे धोनी

0

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी दिल्ली के द्वारिका स्थित वेलकम होटल में आज सुबह 6 बजे लगी आग से बाल-बाल बचे। इस आग में झारखंड के क्रिकेटरों सहित महेंद्र सिह धोनी की किट जलने के चलते विजय हजारे ट्रॉफी सेमीफाइनल अब शुक्रवार की जगह शनिवार को होगा।

झारखंड की टीम यहाँ होटल में ठहरी हुई थी क्योंकि पास ही के पालम के मैदान पर यह मैच आयोजित होना था लेकिन अब यह खबर आ रही है कि यह मैच अब फ़िरोज़शाह कोटला मैदान पर होगा।

दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली फायर सर्विस का कहना है कि उन्हें सुबह करीब 6:30 बजे वेलकम होटल में आग लगने की खबर चली। यह होटल द्वारका के सेक्टर 10 इलाके में स्थित है। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड के 30 कर्मचारी भेजे गए। सुबह करीब 7:50 पर आग पर काबू पा लिया गया।

रणजी ट्रोफी में झारखंड टीम के अनाधिकारिक मेंटॉर होने के साथ-साथ धोनी विजय हजारे ट्रोफी में टीम के सदस्य भी हैं। अभी तक उन्होंने सभी छह मैचों में टीम की कप्तानी की है। धोनी के टूर्नमेंट में खेलने से झारखंड के मैच देखने के लिए काफी संख्या में लोग आ रहे हैं।

Previous articleJIO ने मुफ्त ऑफर की दोबारा जांच करने के दिए आदेश
Next articleथ्रिल से भरपूर है ‘नाम शबाना’ का यह दूसरा ट्रेलर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here