धोनी के संन्यास पर बोले शास्त्री- सब बकवास है, वह कहीं नहीं जा रहे

0

क्रिकेट जगत में उस दाैरान सनसनी फैल गई जब खबरें उड़ने लगीं कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले हैं। धोनी का इंग्लैंड के खिलाफ हुए आखिरी वनडे के बाद एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें वह अंपायर से गेंद मांगते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद खबरें आईं कि धोनी ने टेस्ट में जब संन्यास लिया तो स्टंप्स ले लिए थे आैर अब गेंद मांगकर वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। लेकिन इन सब खबरों पर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराम लगा दिया है।

इसलिए मांगी थी अंपायर से गेंद
शास्त्री ने बताया, ”धोनी ने अंपायर से गेंद अपनी टीम के गेंदबाजी कोच भारत अरुण को दिखाने के लिए ले रहे थे। वह उन्हें गेंद की हालत को दिखाना चाहते थे, जिससे उन्हें आइडिया मिल सके कि गेंद की कंडिशन क्या है और वहां उसके साथ किस तरह खेलना चाहिए था।” साथ ही शास्त्री ने संन्यास के बारे में चर्चा करने वालों को लताड़ भी लगाई।

धोनी कहीं नहीं जा रहे
संन्यास की खबरों का खंडन करते हुए शास्त्री ने  कहा, ‘यह बकवास है। धोनी कहीं नहीं जा रहे हैं।’ दूसरी ओर, धोनी के करीबियों ने भी धोनी के संन्यास से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आलोचनाओं कोई फर्क नहीं पड़ता, वो टीम के लिए जितने अहम हैं उतने अहम रहेंगे।

इसलिए होने लगी थी धोनी की आलोचनाए
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दाैरान धोनी को दो बार बल्लेबाजी करने का माैका मिला, लेकिन उन्होंने काफी धीमा खेल दिखाया। लिहाजा उन्हें खूब आलोचनाओँ का शिकार होना पड़ा। दूसरे वनडे में धोनी ने 59 गेंदों में 37 रनों की बेहद धीमी पारी खेली थी जिसके लिए उनकी खूब आलोचना हुई। तीसरे वनडे में भी धोनी संघर्ष करते दिखे। धोनी ने 66 गेंदों में 42 रन बनाए और वह भारत को बड़ा स्‍कोर नहीं दिला सके। इस लक्ष्‍य को इंग्‍लैंड ने आसानी से हासिल कर लिया।

Previous articleग्रैजुएट के लिए यहाँ निकली है जॉब्स, एेसे करें अप्लाई
Next article20 जुलाई 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन