आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है नये कृषि कानूनों से देश में कालाबाजारी, जमाखोरी और मंहगाई को बढ़ावा मिलेगा।
संजय सिंह ने कहा कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से काला कानून है। तीनों कृषि कानूनों में कही भी न्यूनतम समर्थन मूल्य( एमएसपी) का उल्लेख नही है। असीमित भण्डारण की छूट दी गयी है। इससे पूंजीपति लोग किसानों की उपज औने पौने दामों में खरीद कालाबाजारी करेगें। यह कानून कालाबाजारी, जमाखोरी और मंहगाई को वैधानिक मान्यता देने वाला है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपराधीकरण समाप्त करने के लिए सत्ता में आयी है उसके राज में हमारे देश की बेटिया सुरक्षित नही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में बेटियां गैग रेप की शिकार हो रही है। बेरहमी से मार दिया जा रहा है। प्रदेश की सरकार दरिन्दो के बचाव में आ गयी है। हाथरस की गुड़ियों को न्याय दिलाने के लिए यह मामला दूसरे राज्य में ट्रांसफर होना चाहिए। उच्चतम न्यायालय की मानिटरिंग में जांच होनी चाहिए। पीड़ित परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलनी चाहिए।































































