नरेन्द्र मोदी का किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार

0

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

 अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा को लेकर प्रधानमंत्री ने उनकी तारीफ की है। अक्षय  कुमार को पीएम मोदी पर बनने वाली फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है।  इससे पहले चर्चा थी कि फिल्म में प्रधानमंत्री का किरदार परेश रावल या अनुपम खेर निभा सकते है।इस रोल के लिए विक्टर बनर्जी का नाम भी सामने आया था लेकिन अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है। अक्षय कुमार की छवि और पहुंच जिस तरह लोगों के मन में है वो श्री मोदी की कहानी दर्शाने के लिए एकदम परफेक्ट है। शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है, अक्षय कुमार भारत के मिस्टर क्लीन हैं। उनकी छवि भारत के नए चमकते सितारे से मेल खाती है।

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कहना है, ‘मैं अक्षय के अलावा किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकता जो प्रधानमंत्री का किरदार निभा सके। उनकी छवि एकदम साफ है। साथ ही उनके काम करने का ढंग भी देखते बनता है।’

Previous articleइन 5 तरह के लड़कों को लड़कियां कभी न करें Date
Next articleआयरलैंड और अफगानिस्तान को मिला टेस्ट दर्जा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here