पाकिस्तान ने करतारपुर साहिब के लिए पहला पास कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को दिया है. ये पास पाकिस्तान हाई कमीशन की ओर से जारी किया गया है. पास के साथ पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का निमंत्रण भी है.
इमरान खान करतारपुर कॉरिडोर का 9 नवंबर को उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए इमरान ने सिद्धू को निमंत्रण भेजा है. सिद्धू उद्घाटन समारोह में शामिल भी होना चाहते हैं. उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से पाकिस्तान जाने की इजाजत भी मांग चुके हैं. सिद्धू ने दोनों नेताओं को चिट्ठी लिखी है.






























































