नवरात्रि पूजन से पहले इस तरह करें मंदिर की सफाई

0

नवरात्रि शुरू होने में सिर्फ एक दिन बाकी हैं और लोग इस पर्व की तैयारियों में लगे हुए हैं. नौ दिन देवी पूजन और माता की चौकी की स्‍थापना करने से पहले घर को शुद्ध करना बहुत जरूरी होता है. इसलिए घर और मंदिर को एक दिन पहले ही साफ कर लेना चाहिए ताकि सुबह उठकर होने वाले झंझट से बचा जा सके और सही मूहर्त के समय पूजा की जा सके. आइए जानें, सफाई के दौरान ध्‍यान देने वाली कुछ जरूरी बातें:

1. पूजा का कमरा साफ करना जरुरी है अगर उस कमरे में छोटा सा मंदिर भी हो तो उसे भी साबुन के पानी से अच्छी तरह से साफ कर लें.

2. यदि भगवान की मूर्ति धातु या चांदी की बनी है तो उसे नमक या टूथपेस्ट लगा कर साफ करें. इससे मूर्ति चमक उठेगी.

3. पूजा के बर्तन अगर पीतल या तांबे के हैं तो उनमें थोड़ा नींबू और नमक लगाकर रगड़े, ऐसा करने से बर्तन चमक जाएंगे. पूजा से एक रात पहले बर्तन साफ करके रख लें.

4. मिट्टी के दीपक साफ करने के लिए साबुन और गरम पानी के घोल में इन्‍हें भिगो दें और कुछ देर बाद ब्रश से घिस कर साफ कर लें और रात में ही सूखाकर रख लें.

5. भगवान की मूर्तियों के कपड़े और मंदिर के टॉवल आदि को एक दिन पहले ही धोकर सूखा लें ताकि पूजा के समय कोई दिक्‍कत न हो और सफाई भी बनी रहे.

6. पूजा की घंटी साफ करने के लिए इमली का गूदा इस्तेमाल करें. इससे घंटी चमक जाएगी.

7. पूजा घर और घर पर लगे पर्दों को भी पहले ही साफ करें.

8. सारी सफाई करने के बाद सुबह पूजा की तैयारी करने का इंतजार न करें. रात में नहाकर पूजा की सारी साम्रगी मंदिर के पास या पूजा घर में इकट्ठा करके रख दें.

Previous articleबिपाशा-करण की शादी पक्की, किया तारीख का ऐलान
Next articleशांति के टापू मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने की अपार संभावनाएँ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here