नवाज शरीफ की ओपन-हार्ट सर्जरी से पहले पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मंगलवार को लंदन में ओपन-हार्ट सर्जरी होगी। सर्जरी से पहले नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने ट्वीट कर लिखा, मंगलवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओपन हार्ट सर्जरी होगी। लोगों से अपील है कि वे उनके पिता के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इन लोगों ने की दुआ
पीएम ने ट्विटर पर लिखा, मंगलवार को होने वाली ओपन हार्ट सर्जरी के लिए नवाज शरीफ साहब को मेरी शुभकामनाएं। जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। वहीं पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने ट्वीट किया, सभी पाकिस्तानियों से अपील है कि वे हमारे पीएम के लिए दुआ करें। उम्मीद करते हैं कि उनकी सर्जरी अच्छे से होगी और वे जल्द ही स्वस्थ होंगे। पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के चेयरमैन इमरान खान ने भी ट्वीट करके नवाज शरीफ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Previous articleजानें क्या है शुक्रवार को दही खाने का महत्व
Next articleअमेरिका ने पाक से कहा- हथियारों के लिए नहीं है भारत की NSG सदस्यता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here