नोटबंदी के एक महीने बाद जनधन खातों से निकले 5,000 करोड़ रुपए

0

नई दिल्ली: जनधन खातों से नोटबंदी के एक महीने बाद यानि 7 दिसंबर से 5,582.83 करोड़ रुपए की निकासी हुई है। उस दिन इन खातों में नोटबंदी के मद्देनजर जमा अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। जनधन खातों में कुल जमा 7 दिसंबर को 74,610 करोड़ रुपए के रिकार्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। बाद में इसमें गिरावट आनी शुरू हुई।

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 11 जनवरी को यह घटकर 69,027.17 करोड़ रुपए पर आ गई। 7 दिसंबर से 11 जनवरी की अवधि में जनधन खातों से कुल जमा में 5,582.83 करोड़ रुपए की कमी आई। जनधन खातों की संक्या 26.68 करोड़ है। इन खातों का दुरपयोग रोकने के लिए निकासी की मासिक सीमा 30 नवंबर से 10,000 रुपए तय की गई है। जनधन खातों में जमा की अधिकतम सीमा 50,000 रुपए है। 9 नवंबर को 500 और 1,000 का नोट बंद करने के दौरान 25.5 करोड़ जनधन खातों में 45,636.61 करोड़ रुपए की राशि जमा थी।

नोटबंदी की घोषणा के एक महीने के भीतर जनधन खातों में जमा में 28,973 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ था। इस बीच, आधार से जुड़े जनधन खातों की संख्या 11 जनवरी को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 15.36 करोड़ हो गई है जो नोटबंदी के दिन 13.68 करोड़ थी।

Previous articleशाहरुख खान एक बेहतरीन और एक समर्पित पिता- सनी लियोनी
Next articleमोबाइल वॉलेट से लेन-देन कर रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here