न्यूजीलैंड के पहले विश्व चैंपियन थॉमस वाल्श बने

0

लंदन। न्यूजीलैंड के थॉमस वाल्श ने गत विश्व चैंपियन जो कोवाक्स को पछाड़कर पुरुषों की शॉटपुट स्पर्धा का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही वाल्श एथलेटिक्स की किसी भी स्पर्धा में विश्व खिताब जीतने वाले न्यूजीलैंड के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले सिर्फ महिलाओं के वर्ग में वैलेरी एडम्स ही यह उपलब्धि हासिल कर पाईं थी। 32 वर्षीय वैलेरी चार बार विश्व चैंपियन और दो बार ओलंपियन चैंपियन रह चुकी हैं।

रियो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता 25 वर्षीय वाल्श ने अंतिम प्रयास में 22.03 मीटर की दूरी नापकर करियर का पहला पीला तमगा जीता। हालांकि उन्होंने तीसरे प्रयास (21.75 मीटर) में ही यह पक्का कर लिया था। अमेरिका के कोवाक्स (22.08 मीटर) दूसरे और क्रोएशिया के स्टैप ज्यूनिक (21.46 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे। यह 26 वर्षीय स्टैप का सीनियर स्तर पर पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। ओलंपिक चैंपियन रेयान क्रेजर (21.20 मीटर) छठे स्थान पर रहे।

Previous articleअगर आप भी ईयरफोन का यूज़ करते है तो यह खबर जरुर पढ़े !
Next articleव्हाट्सएप यूजर्स जल्द ही कर पाएंगे कलरफुल टेक्स्ट स्टेटस अपडेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here