पति को करना है बस में तो इन बातों पर दें ध्यान!

0

आजकल पति-पत्नी दोनों कामकाजी होते हैं। ऑफिस और घर दोनों को एक साथ संभालना कोई आसान काम नहीं। लेकिन इस बात का भी ख्याल रखें कि आप परिवार और ऑफिस के बीच कहीं पति से तो दूर नहीं हो रही। जिससे आपको पति कुछ उखड़े-उखड़े से रहने लगे हैं। आपकी कोई बात नहीं मान रहे,आप चाहती हैं कि पति बस में रहें तो कुछ बातों पर जरूर ध्यान दें।
1. रोमांटिग मैसेज और पत्र
पति को अपने बस में करने के लिए उन्हें इस बात का अहसास दिलाना बहुत जरूरी है कि वो आपको लिए कितने खास हैं। इसकेे लिए कभी-कभी पति को प्यार भरे मैसेज जरूर लिखें। कई बार लिखे हुए शब्दों का असर बोलने से ज्यादा होता है।

2. बात ध्यान से सुनें
पति को बोलने को मौका दें। वो अलग आपसे कुछ कहना चाहते हैं तो उनकी बात को काटे नहीं। ध्यान से बात सुनें,उसके बाद प्यार से अपनी राय दें।

3. पसंद का खाना बनाएं
पति के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है। उनके दिल पर राज करना है तो हफ्ते में 4-5 बार उनकी पसंद का खाना बनाएं। कोशिश करें की अपने हाथ से बना कर ही खाना खिलाएं।

4. रोमांटिक ट्रिप 
पति और अपने लिए थोड़ा टाइम निकाल कर कहीं घूमने निकल जाएं। यहां पर कोई फालतू बातें न करके सिर्फ एक-दूसरे पर ही ध्यान दें। जितना हो सके इन खूबसूरत पलों का मजा लें।

5. परिवार का भी रखें मान
सिर्फ पति का ख्याल रखना ही आपका फर्ज नहीं है। याद रखें उनके साथ उनका परिवार भी है। उनके माता-पिता की सेहत और खान-पान का ख्याल रख कर आप पति के दिल में बस सकती हैं।

6. शुक्रिया अदा करें
ऐसा नहीं की शादी के साल बीत जाने पर आप एक-दूसरे का ख्याल रखना छोड़ दें। सालों बाद भी रिश्ते में प्यार बनाए रखें और पति का उम्र भर साथ निभाने के लिए शुक्रिया करना न भूलें। छोटे-छोटे मौकों पर उनको धन्यवाद देते रहें।

7. रखें ख्याल
पति सारा दिन थक कर जब घर आए तो उनसे झगड़ा करने की बजाए सेहत पर ध्यान दें। हल्के हाथों से सिर दबाएं। खाना भी पहले ही तैयार कर लें। उनको जताएं कि आप उनका कितनी फिक्र करती हैं।

Previous articleअपने पसंद की लड़की को करें प्रपोज, जरूर कहेंगी हां!
Next article6 बीमारियों से दूर रखने में मददगार है काली चाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here