पपीते के पत्तों का जूस पीजिए और इन बीमरियों से छुटकारा पाइए

0

ये तो सभी जानते हैं कि पपीता खाने के बहुत से फायदे होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितने फायदे पपीते को खाने से होते हैं उससे कहीं ज्यादा लाभ पपीते के पत्तों का जूस पीने से होता है.

पपीता के पत्तों का जूस पीने से कई तरह की बड़ी बीमारियों को मात दी जा सकती है. यूं तो ज्यादातर डेंगू और चिकनगुनिया के रोगियों को पपीते के पत्तों का जूस पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन अगर आप पूरी उम्र स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो इसे रोजाना पीजिए पपीते के पत्तों का जूस.

* पपीते के पत्तों में कैंसररोधी गुण होते हैं जो कि इम्‍यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्‍ट कैंसर जैसे कैंसर के सेल्स को बनने से रोकते हैं.
* शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही पपीते के पत्तों का जूस शरीर में बैक्‍टीरिया की ग्रोथ रोकने में भी सहायक है. यह खून में वाइट ब्‍लड सेल्‍स और प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है.
* डेंगू और मलेरिया से लड़ने में पपीते की पत्‍तियों का जूस काफी लाभकारी रहता है. यह बुखार की वजह से गिरती प्लेटलेट्स को बढ़ाने और शरीर में कमजोरी को बढ़ने से रोकता है.
* पीरियड्स में होने वाला दर्द बहुत जानलेवा होता है और ऐसे में अगर पपीते की पत्‍ती को इमली, नमक और 1 ग्लास पानी के साथ मिलाकर काढ़ा बनाया जाए और इसे ठंडा करके पिया जाए तो काफी आराम मिलता है.
* पपीते का रस की औषधि से कम नहीं है. अगर आपकी ब्‍लड प्‍लेटलेट्स कम हो रही हैं तो इसे पीने से ब्‍लड प्‍लेटलेट्स बढ़ जाती हैं. बस रोजाना इस जूस को दो चम्‍मच लगभग तीन महीने तक पिएं.

Previous articleअगर आप भी पीते हैं गर्म चाय तो पढ़ें ये खबर
Next articleअपनी शादी के लिए सैंडल लेने जा रहीं हैं तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here